Edited By Radhika,Updated: 06 Feb, 2023 05:16 PM
भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने हाल ही में MG ZS EV फेसलिफ्ट खरीदी है। क्रिकेटर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर दी है।
ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने हाल ही में MG ZS EV फेसलिफ्ट खरीदी है। क्रिकेटर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर दी है। एमजी की इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाज़ार में मौजूद कंपनी का काफी पापुलर और बेस्ट सेलिंग मॉडल है।
क्रिकेटर ने एमजी के शोरुम से डिलीवरी के दौरान की तस्वीरें साझा की है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “एमजी जेडएस ईवी के साथ मेरी #ChangeWhatYouCan यात्रा शुरू करने की खुशी! कुछ रोमांचक ड्राइव और यादगार यात्राओं की प्रतीक्षा है! @mgmotorin”
कंपनी ने मार्च 2022 में ZS EV का फेसलिफ़्ट वर्ज़न लॉन्च किया था।। इस फेसलिफ्ट में कई सारे अपडेट्स किए गए थे। इसके एक्सटीरियर में नया डिज़ाइन किया हुआ बंपर, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स दिए हैं। वही इंटीरियर ऑल ब्लैक थीम पर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें कई सारे नए फीचर्स भी जोड़े गए थे। MG ZS EV फेसलिफ्ट में एक बड़ी 50.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और इससे 461 किमी की रेंज प्राप्त की जा सकती है।