Edited By Piyush Sharma,Updated: 02 Dec, 2021 05:50 PM
KTM ने 390 एडवेंचर के बाद 2022 KTM 250 Adventure को भी इंटरनेशनल लेवल पर रिवील कर दिया है। कंपनी ने KTM 250 में 390 एडवेंचर की तरह ही मजबूत कास्ट व्हील्स दिए हैं। इस नए मॉडल को 2-कलर ऑप्शंस orange + white and blue + white में पेश किया है। इसमें...
ऑटो डेस्क: KTM ने 390 एडवेंचर के बाद 2022 KTM 250 Adventure को भी इंटरनेशनल लेवल पर रिवील कर दिया है। कंपनी ने KTM 250 में 390 एडवेंचर की तरह ही मजबूत कास्ट व्हील्स दिए हैं। इस नए मॉडल को 2-कलर ऑप्शंस orange + white and blue + white में पेश किया है। इसमें 248.8cc का इंजन दिया गया है जो 9,000rpm पर 29.6 BHP की पावर और 7,500 rpm पर 24 Nm टार्क जनरेट कर सकता है। इसी के साथ इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।
बात करें फीचर्स की तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED DRLs, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक और स्प्लिट सीट्स दी जाएंगी। इसकी कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है।