केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा- भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 06 Jun, 2023 11:06 AM

nitin gadkari claims india will become the world s largest automobile market

भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय भारत का ऑटो बाजार दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। जापान को पीछे छोड़ कर भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस समय पहले नंबर पर चीन है और दूसरे नंबर पर अमेरिका है। केंद्रीय सड़क परिवहन और...

ऑटो डेस्क. भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय भारत का ऑटो बाजार दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। जापान को पीछे छोड़ कर भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस समय पहले नंबर पर चीन है और दूसरे नंबर पर अमेरिका है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि पांच सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा।

PunjabKesari
नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार ₹7.5 लाख करोड़ है। इंडस्ट्री ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं और यह केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान भी करता है।

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। देश का ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 2028 तक 15 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। हम नंबर वन पॉजिशन पर होगें। प्राइम मिनिस्टर नरेंद मोदी के सहयोग से इंडस्ट्री का साइज 15 लाख करोड़ तक हो जाएगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!