Edited By Radhika,Updated: 10 Mar, 2023 11:15 AM
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह होली थीम पर बेस्ड ओला एस1 स्कूटर का स्पेशल एडिशन को पेश करेगी। इस एडिशन के केवल 5 यूनिट्स ही पेश किए जाएंगे। होली थीम पर बेस्ड होने के चलते इसमें कई सारे रंग होंगे।
ऑटो डेस्क: ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह होली थीम पर बेस्ड ओला एस1 स्कूटर का स्पेशल एडिशन को पेश करेगी। इस एडिशन के केवल 5 यूनिट्स ही पेश किए जाएंगे। होली थीम पर बेस्ड होने के चलते इसमें कई सारे रंग होंगे। नई कलर थीम के अलावा इसके फीचर्स और मकैनिकल पार्ट में कोई बदलाव नही किए जाएंगे।
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि ग्राहकों की डिमांड के चलते इस नए एडिशन को पेश किया गया है। अपने ट्वीट में लिखा- “लोकप्रिय मांग के कारण, हम इनमें से 5 को विशेष होली संस्करण के रूप में बनाएंगे”। इसी के साथ उन्होंने नए एडिशन की तस्वीर भी शेयर की है।
ओला एस 1 स्पेशल एडिशन में ऑरेंज, ब्लू, येलो, रेड औऱ ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। अनुमान है कि अपकमिंग हफ्ते में इसके बारे में डिटेल्स शेयर की जाएंगी।