Edited By Radhika,Updated: 07 Feb, 2023 05:55 PM
हुंडई ने भारतीय बाज़ार के लिए ऑटो एक्सपो 2023 में नई Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को लॉन्च किया था। निर्माता ने इस क्रॉसओवर को 44.95 लाख की कीमत पर पेश किया था। लॉन्च के साथ ही इसके लिए बुकिंग विंडो खोल दी गई थी।
ऑटो डेस्क: हुंडई ने भारतीय बाज़ार के लिए ऑटो एक्सपो 2023 में नई Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को लॉन्च किया था। निर्माता ने इस क्रॉसओवर को 44.95 लाख की कीमत पर पेश किया था। लॉन्च के साथ ही इसके लिए बुकिंग विंडो खोल दी गई थी।
बता दें कि कंपनी का प्लान देश में केवल 250-300 यूनिट सेल करने का था, लेकिन निर्माता द्वारा लॉन्च से लेकर अबतक 650 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग्स हासिल कर ली गई हैं। यह निर्माता द्वारा देश में पेश की गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।
Ioniq 5 में 72.6 kWh बैटरी पैक दिया है, जो सिंगल चार्ज पर एआरएआई सर्टिफाइड 631 किलोमीटर की रेंज देता है। इस कार को CBU रुट के ज़रिए देश में इंपोर्ट किया जाएगा।