Skoda Slavia जल्द होगी अनवील, 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद

Edited By Piyush Sharma,Updated: 11 Oct, 2021 05:24 PM

skoda slavia to be unveiled soon

Skoda आने वाले महीनों में नई Slavia सेडान को अनवील करेगी। Skoda की इस नई सेडान का मुकाबला न्यू होंडा सिटी और हुंडई वरना से होगा। लोकली मेड़ MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी Skoda Slavia के स्पाई शॉट्स पहले सामने आ चुके हैं। Slavia के साथ, Skoda रैपिड के...

ऑटो डेस्क। Skoda आने वाले महीनों में नई Slavia सेडान को अनवील करेगी। Skoda की इस नई सेडान का मुकाबला न्यू होंडा सिटी और हुंडई वरना से होगा। लोकली मेड़ MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी Skoda Slavia के स्पाई शॉट्स पहले सामने आ चुके हैं। Slavia के साथ, Skoda रैपिड के रिप्लेसमेंट के लिए भारतीय बाजार में नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है। कंपनी ने हाल ही में भारत के लिए आने वाली सेडान के लिए Slavia नाम की पुष्टि की थी।

अनुमान है कि Skoda Slavia की लंबाई लगभग 4,480 मिमी हो सकती है। इस हिसाब से ये रैपिड (4,413 मिमी) से काफी लंबी होगी। इसका व्हीलबेस 2,651 मिमी होने की उम्मीद है। नई रैपिड में 520-लीटर का बड़ा बूट-स्पेस मिलेगा, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। Slavia नए जमाने की Skoda ग्रिल, शार्प-कट एलईडी लाइट्स और फ्लोइंग रूफ-लाइन को सपोर्ट करेगी। जबकि नई 2022 Skoda रैपिड वीडब्ल्यू वर्टस के साथ अपना बॉडी पैनल शेयर करेगी।

2022 Skoda Slavia में कंपनी कई फीचर्स दे रही है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, 'My Skoda' कनेक्टेड कार टेक, नया 'प्ले' टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फेदर-टच एसी कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीकर हाई-स्पेक ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Skoda Slavia में दो टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन (EA211) है जो 115hp प्रोड्यूस करेगा। दूसरा 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI इंजन, जो 150hp और 250Nm का टार्क जनरेट करेगा। 1.5 TSI क्विक-शिफ्टिंग ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। Skoda Slavia के 2022 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Slavia की कीमत लगभग 11-15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है। न्यू Slavia का मुकाबला अपकमिंग वोक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी, हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज और टोयोटा यारिस से रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!