लॉन्च से पहले सामने आया Tata Tiago EV का टीज़र, जाने क्या मिलेगा खास

Edited By Radhika,Updated: 27 Sep, 2022 05:08 PM

tata tiago ev teaser surfaced ahead of launch know what will be special

Tata Motors 28 सितंबर को भारत मे Tata Tiago EV  को लॉन्च करने जा रही है। Tiago EV  कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। इससे पहले मार्केट में टाटा के Nexon और Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन सेल के लिए उपलब्ध हैं।

ऑटो डेस्क: Tata Motors 28 सितंबर को भारत मे Tiago EV  को लॉन्च करने जा रही है। Tiago EV  कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। इससे पहले मार्केट में टाटा के Nexon और Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन सेल के लिए उपलब्ध हैं। 

बता दें कि कंपनी ने इस कार ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक टीजर वीडियो जारी किया है। हालांकि टीजर में इस कार की स्पष्ट तस्वीर तो नही दिखाई पड़ रही,लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे teal blue पेंट स्कीम में पेश किया जा सकता है। इससे पहले नेक्सॉन और टियागो के ईवी वर्जन को भी इसी कलर स्कीम में पेश किया गया था।

<>

अपडेट्स की बात करें तो इसमें कुछ ज्यादा बदलाव न करते हुए रेगुलर टियागो के समान ही रखा गया है। इसके अलावा एक्सटीरियर में नया हेडलैंप प्रोजेक्टर सेटअप और हेलोजन लाइट सेटअप भी दिया जाएगा। इंटीरियर में भी कई सारे फीचर्स शामिल किए जाने वाले हैं। इसके अलावा इंटीरियर में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया जाएगा, जो ईवी से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित करेगा।

ड्राइविंग रेंज को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये ईवी 300 किमी की रेंज प्रदान करेगी। वही इसके चार्जिग टाइम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी के साथ कीमत को लेकर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 6.30 लाख रूपए की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इसके बारे में स्पष्ट जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

<>

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!