18 महीने की देरी से लागू होगा 6 एयरबैग्स का नियम,जाने इसके पीछे की वजह

Edited By Radhika,Updated: 26 Sep, 2022 04:23 PM

the rule of 6 airbags will be implemented after a delay of 18 months

साल की शुरूआत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर 2022 से सभी कारों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य रूप से दिए जाएंगे। लेकिन अब इस प्रस्ताव को 18 महीने आगे के लिए टाल दिया गया है। इस प्रस्ताव को आगे बढाने के कारण को लेकर...

ऑटो डेस्क: साल की शुरूआत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की गई थी कि 1 अक्टूबर 2022 से सभी कारों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य रूप से दिए जाएंगे। लेकिन अब इस प्रस्ताव को 18 महीने आगे के लिए टाल दिया गया है। इस प्रस्ताव को आगे बढाने के कारण को लेकर कहा जा रहा है कि भारत में पर्याप्त मात्रा में एयरबैग के निर्माण क्षमता नहीं है। यानि कि भारत में मौजूद व्हीकल्स के अनुसार इस प्रोडक्शन कैपिसिटी को लगभग 3 गुना बढाना होगा।

Mandatory six airbags rule

MoRTH ने जनवरी में देश में सभी कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें  सभी कार निर्माताओं को 1 अक्टूबर 2022 तक इन दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया था। लेकिन अब यह दिशानिर्देश अप्रैल 2024 से लागू किए जाएंगे।

बता दें कि वितीय वर्ष 2022 में भारत में कुल 30 लाख पेसेंजर व्हीकल्स मौजूद थे। लेकिन साल-दर-साल 12% बढ़ोतरी के साथ यह आंकड़ा 30,45,465 यूनिट्स तक पहुंच गया है। साल की शुरूआत में जारी नोटिफिकेशन के समय इन एयरबैग्स की डिमांड 6 मिलियन यूनिट की थी। लेकिन व्हीकल्स में बढ़ोतरी के साथ-साथ यह डिमांड बढकर तकरीबन 8 मिलियन यूनिट की हो गई है।

<>

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!