Edited By Radhika,Updated: 24 Jan, 2023 05:53 PM

Honda ने हाल ही में एक्टिवा के नए वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए वर्जन में कई सारे नए फीचर्स भी दिए हैं। लेकिन अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जून तक अपने लाइनअप में मौजूद मॉडल्स को अपडेट करने वाली है।
ऑटो डेस्क: Honda ने हाल ही में एक्टिवा के नए वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए वर्जन में कई सारे नए फीचर्स भी दिए हैं। लेकिन अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जून तक अपने लाइनअप में मौजूद मॉडल्स को अपडेट करने वाली है।
जानकारी के अनुसार होंडा Activa 125, Grazia 125, Dio में भी स्मार्ट की और H-Smart जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फीचर्स के अलावा इसमें नया BS6stage 2 complaint इंजन भी शामिल किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि h-Smart technology 4 फंक्शन के मेल से बनी है, जिसमें smart find, Smart unlock, Smart start और Smart Safe शामिल है।