Edited By Akash sikarwar,Updated: 10 Aug, 2022 11:39 AM
TVS Motors बहुत जल्द देश में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की भारत में दूसरी पेशकश होगी। बताते चलें कि टीवीएस मोटर्स ने साल 2018 में ऑटो एक्सपो में इस स्कूटर को पेश किया था और यह क्रेऑन पर बेस्ड हो सकता है।
ऑटो डेस्क: TVS Motors बहुत जल्द देश में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की भारत में दूसरी पेशकश होगी। बताते चलें कि टीवीएस मोटर्स ने साल 2018 में ऑटो एक्सपो में इस स्कूटर को पेश किया था और यह क्रेऑन पर बेस्ड हो सकता है। फिलहाल कंपनी द्वारा इस स्कूटर की टेस्टिंग जारी है। इससे पहले भी भारत में टीवीस मोटर्स ने TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था।
रिर्पोट्स की मानें तो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें बड़े टचस्क्रीन पैनल के साथ I Qube के समान कुछ कंपोनेट्स दिए जा सकते है। कंपनी ने फिलहाल इस स्कूटर की स्पेसिफिकेशन डिटेल्स साझा नही की है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 12KWH की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाता सकता है। और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की होगी।