Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Mar, 2023 05:12 PM

रॉयल एनफील्ड कई सालों से भारतीय लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी की 350cc वाली बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं। बढ़ती डिमांड को देखते हुए रॉयल एनफील्ड सेगमेंट के पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही 350cc बाइक्स को लॉन्च...
ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड कई सालों से भारतीय लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी की 350cc वाली बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं। बढ़ती डिमांड को देखते हुए रॉयल एनफील्ड सेगमेंट के पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही 350cc बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में...
NEW-GEN ROYAL ENFIELD BULLET 350

पिछले साल न्यू जेनरेशन की बुलेट 350 टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसमें 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। SOHC यूनिट 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS सिस्टम, हैलोजन हेडलैंप और टेल लैंप, ट्यूब टायर के साथ वायर-स्पोक व्हील्स और आगे और पीछे डिस्क ब्रेक देखने को मिल सकते हैं।
ROYAL ENFIELD SHOTGUN 350 BOBBER

रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक की लिस्ट में ROYAL ENFIELD SHOTGUN 350 BOBBER का नाम भी शामिल है। इसे भी कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसमें 346cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो 20.2bhp और 27 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।