Edited By prachi,Updated: 28 Jun, 2018 02:27 PM
बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दिनदिहाड़े गोली मार कर 10 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ने कर्मचारी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर थाना के सराय मोड़ की है। निजी...
सीवान: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दिनदिहाड़े गोली मार कर 10 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ने कर्मचारी को सदर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर थाना के सराय मोड़ की है। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मुकेश सिंह करीब 10 लाख रुपए लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसे जमा करने के लिए टेम्पो से निकले थे। शहर के बबुनिया रोड पर स्थित बबन पान भंडार के समीप बेखौफ आपराधियों ने कर्मचारी को टेम्पो से खींच कर पहले गोली मारी फिर उसके बाद बैग में रखे करीब दस लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी कांतेश कुमार मिश्र तथा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। इस घटना के चलते प्रशासन में हड़कम्प मच गया।