Edited By prachi,Updated: 23 May, 2018 04:24 PM
बिहार के पूर्णिया जिले से एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।जानकारी के अनुसार, जिले के भवानीपुर थाना के ब्रह्मज्ञानी में छह साल की एक बच्ची को हवस...
पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले से एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले के भवानीपुर थाना के ब्रह्मज्ञानी में छह साल की एक बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। इस पर पीड़िता की मां ने पड़ोस के एक 14 वर्षीय लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता की मां का कहना है कि बच्ची अपने पड़ोसी के यहां खेलने गई थी। तभी आरोपी पैसा देने का प्रलोभन देकर बच्ची को अपने घर ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची। पीड़िता की मां ने इस पर भवानीपुर थाना और महिला थाना में पहुंचकर मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस बाबत बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।