Edited By prachi,Updated: 24 Apr, 2018 02:48 PM
राजद विधायक की बहन से छेड़छाड़ के बाद हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुना दी है। इस मामले में एडीजे ने सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सरोज यादव की...
भोजपुर: राजद विधायक की बहन से छेड़छाड़ के बाद हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुना दी है। इस मामले में एडीजे ने सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सरोज यादव की बहन से दो साल पहले आरोपियों द्वारा ऑटो में छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने विधायक की बहन की रॉड से पिटाई कर उसे ऑटो से बाहर फेंक दिया। गंभीर अवस्था में विधायक की बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इस घटना के वक्त राज्य में राजद की सरकार थी। इस मुद्दे को लेकर बहुत बवाल मचाया गया। विधायक ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही प्रशासन की लापरवाही को लेकर सड़क जाम भी किया गया था।