Edited By prachi,Updated: 02 Jun, 2018 04:37 PM
बिहार से फिर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच-छह मनचले एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर इलाके में हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने इस मामले पर...
पटनाः बिहार से फिर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच-छह मनचले एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर इलाके में हड़कम्प मच गया है।
कहा जा रहा है कि यह वीडियो कैमूर जिले के भगावनपुर थाना क्षेत्र के मसहीं गांव के पास का है। वीडियो में पांच-छह लड़के एक प्रेमी युगल को रोककर पहले उनके साथ मारपीट करते हैं फिर मनचलों द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इस घटना पर भभुआ के डीएसपी अजय प्रसाद का कहना है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि युवक कहां के हैं और घटना कहां घटी है।
वहीं दूसरी तरफ एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में लड़के जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो भोजपुरी है। इसके साथ ही देखने से यह इलाका कैमूर जिले के भगवानपुर के मसही गांव के आसपास का लग रहा है। बता दें कि इससे पहले भी बिहार के कई जिलों से लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो चुका