Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 07:23 PM
बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक उपेंद्र पासवान के घर पर शुक्रवार शाम बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी सूरज एवं राजू...
बेगूसरायः बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक उपेंद्र पासवान के घर पर शुक्रवार शाम बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी सूरज एवं राजू गढ़पुरा स्टैंड में ठेकेदार के साथ काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों स्टैंड में ही मारपीट करने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने विधायक से उनकी शिकायत की थी। इस घटना के बाद विधायक ने ठेकेदार से बात कर दोनों को काम से हटवा दिया था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने विधायक पर गोलियां चलाई थी।
वहीं पुलिस को उन दोनों के पास से देसी कट्टा, 4 कारतूस एवं 1 खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस कप्तान आदित्य कुमार इसे अभी भी दहशत फैलाने के ख्याल से की गई फायरिंग बता रहे हैं जबकि इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और विधायक बाल-बाल बच गए।