Edited By prachi,Updated: 18 May, 2018 12:51 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया जिसके तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई। भोला यादव पर कोर्ट के फैसले के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में भोला यादव...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया जिसके तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई। उन पर कोर्ट के फैसले के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में भोला यादव शुक्रवार को कोर्ट में उपस्थित हुए। जमानत के लिए उनसे एक लाख का बेल बांड भरवाया गया। भोला यादव लालू के बेहद करीबी विधायक माने जाते हैं। वह हर सफर में लालू के साथ नजर आते हैं। चाहे वह जेल यात्रा हो या बीमारी के चलते अस्पताल की यात्रा।
बता दें कि कोर्ट ने चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में लालू यादव को 24 मार्च को दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनाई थी। भोला यादव ने कोर्ट के इस फैसले पर टिप्पणी की थी कि यह फैसला दुर्भावना से ग्रसित होकर लिया गया है। इसके चलते सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।