पटना के ट्रैफिक एसपी का अहम फैसला, गांधी पुल पर अब नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Apr, 2018 07:54 PM

crucial decision of patna traffic sp

बिहार की राजधानी पटना के ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्रा ने गांधी पुल पर हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए अहम फैसला लिया है। उन्होंने दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुल पर यातायात का मुआयना करने आए एसपी ने यह फैसला सुनाया। एसपी पीएन...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्रा ने गांधी पुल पर हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए अहम फैसला लिया है। उन्होंने दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुल पर यातायात का मुआयना करने आए एसपी ने यह फैसला सुनाया। 

एसपी पीएन मिश्रा ने कहा कि सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक गांधी पुल पर दोपहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान गांधी सेतु से गुजारने वाले दोपहिया वाहनों को पीपा पुल के रास्ते से होकर जाना होगा।

मिश्रा ने गांधी पुल पर यातायात का मुआयना किया और अधिकारियों को वाहनों के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुल पर दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने से बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या में कमी होगी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!