Edited By prachi,Updated: 13 May, 2018 07:30 PM
बिहार की राजधानी पटना से एक मुखिया द्वारा एक डांसर के साथ चेजिंग रूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुखिया ने डांसर को गोली मार दी। इलाज के लिए डांसर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत...
पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक मुखिया द्वारा एक डांसर के साथ चेजिंग रूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुखिया ने डांसर को गोली मार दी। इलाज के लिए डांसर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की खरांट पंचायत के जगदीशपुर गांव की है। खरांट पंचायत की मुखिया जगदीशपुर निवासी सरोज देवी की दूसरी बेटी कुमारी सोनी की शादी थी। शादी समारोह में हटिया (झारखंड) की डांसर अपनी टीम के साथ आई थी। नाच-गाने के दौरान देर रात जब डांसर चेंजिंग रूम में गई तो मौका देखकर मुखिया पिंकू कुमार भी अंदर घुस गया और उसने डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर मुखिया ने डांसर को गोली मार दी।
बता दें कि पहले घायल डांसर का इलाज ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के बयान पर पुलिस ने मुखिया ने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।