Edited By prachi,Updated: 03 Jun, 2018 07:27 PM
बिहार के गोपालगंज जिले से चिकित्सक और अस्पतालकर्मियो की लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही ने एक महिला और तीन नवजात बच्चों की जान ले ली। इस घटना के बाद चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। इस खबर के चलते गांव में मातम का माहौल...
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से चिकित्सक और अस्पतालकर्मियो की लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही ने एक महिला और तीन नवजात बच्चों की जान ले ली। इस घटना के बाद चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। इस खबर के चलते गांव में मातम का माहौल फैला हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव का है। गांव के निवासी विजय कुमार राम की पत्नी नीलम देवी गर्भवती थी। शनिवार की रात उसे प्रसव पीड़ा शुरु हुई। परिजनों ने आशा कार्यकर्त्ता से सम्पर्क किया। आशा कार्यकर्त्ता द्वारा मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवा दिया गया।
अस्पताल में चिकित्सक ने देर रात महिला का अॉपरेशन किया और महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला और बच्चों की हालत बिगाड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला और बच्चों की गंभीर हालत के बाद भी चिकित्सक उन्हें छोड़कर घर चला गया।