Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 02:24 PM
जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुख्यमंत्री के आवास स्थल पर की जा रही है। नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को इसका संदेश देंगे।
पटनाः जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुख्यमंत्री के आवास स्थल पर की जा रही है। नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को इसका संदेश देंगे। इस बैठक में पार्टी के हित के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और राज्य कार्यकारिणी के करीब 200 सदस्य शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं पटना में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले चुनावों के लिए रणनीति तय करेंगे। शरद यादव के साथ जुड़े राजनीतिक विवाद का फैसला भी इस बैठक में होगा।
जदयू गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान बिहार में समाजिक परिवर्तन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अभियान पर भी बैठक में विस्तार रुप से चर्चा की जाएगी।