देश के आर्थिक विकास में जी.एस.टी. कर प्रणाली है एक नया कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2017 04:14 PM

gst is a new step in the economic development of the country

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सी.ए. डे के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि जी.एस.टी. लागू होने से देश की टैक्स प्रणाली में क्रांति आ गयी है।

रांची : केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सी.ए. डे के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि जी.एस.टी. लागू होने से देश की टैक्स प्रणाली में क्रांति आ गयी है। देश को नंबर एक बनाना है, तो नबंर दो के कामों को बंद करना जरुरी है। देश के आर्थिक विकास के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि देश में चौथी बार मिड नाइट सत्र बुला कर जी.एस.टी. लागू किया गया।

केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि एक जुलाई आर्थिक विकास के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन था। इस दिन देश में एक राष्ट्र एक कर प्रणाली को लागू किया गया। यह गरीबों के कल्याण के लिए है। इससे देश में महंगाई पर रोक लगेगी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जी.एस.टी. लागू कर दिया गया है। इससे कर वसूली बढ़ेगी और कर चोरी पर लगाम लग पाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे नया चश्मा सेट करने में कुछ समय लगता है, वैसे ही इसमे भी कुछ समय लगेगा।

रांची चैप्टर के अध्यक्ष बीके पांडेय ने कहा कि सी.ए. डे पर एक देश, एक टैक्स का सपना साकार हो रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है। कार्यक्रम के दौरान सी.ए. डे पर नयी दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!