Edited By prachi,Updated: 03 Jul, 2018 07:05 PM
बिहार के बेगूसराय जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने पर बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठाया। पति ने फेसबुक पर लाइव जाकर सुसाइड कर ली।घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी गांव की है। बेगूसराय की बखरी के रहने वाले गौरव सिंह चंदेल की शादी...
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने पर बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठाया। पति ने फेसबुक पर लाइव जाकर सुसाइड कर ली।
बखरी थाना क्षेत्र के बखरी गांव के रहने वाले गौरव सिंह चंदेल की शादी पानापुर की रहने वाली चंदा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही दोनों के बीच कहासुनी होने लगी थी।
परिजनों के अनुसार, पति द्वारा महिला की पिटाई करने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके बाद पति ने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके चलते पति ने फेसबुक पर लाइव जाकर आत्महत्या कर ली। इस लाइव सुसाइड के चलते इलाके में हड़कम्प मच गया।