अब रॉकी की मां मनोरमा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Edited By ,Updated: 11 May, 2016 03:34 PM

jd rocky manorama devi narayan singh bindi yadav

शराब रखने और शराब बंदी के कानून को तोडऩे का आरोप बिहार में सत्ताधारी पार्टी जेडीयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

नई दिल्ली: शराब रखने और शराब बंदी के कानून को तोडऩे का आरोप बिहार में सत्ताधारी पार्टी जेडीयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। युवक की हत्‍या के आरोपी रॉकी की मां मनोरमा देवी को जल्‍द गिरफ्तार किया जा सकता है। गया पुलिस एमएलसी मनोरमा देवी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने तलाशी के बाद उनके घर को सील कर दिया है।
 
घर से मिली शराब
आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव की मां और विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी को घर से शराब मिलने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यहां बताया कि विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी को उनके घर से शराब की बरामदगी के कारण पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने  बताया कि पार्टी ने इसके साथ ही मनोरमा देवी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 14 दिनों के अंदर इसका जवाब देने को कहा है।  
 
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि सात मई की रात गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ के निकट जदयू की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव ने गाड़ी को आगे निकलने के लिए जगह नहीं देने पर हुई कहासुनी के बाद व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेव की गोली मारकर हत्या कर  दी थी। हत्या के बाद से रॉकी भूमिगत हो गया था उसकी तलाश में जब पुलिस ने मनोरमा देवी के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की तब कई बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। 
 
अरेस्ट पति पर हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई केस
पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार किया जबकि इस मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव को पुलिस ने आठ मई को रॉकी को भगाने एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। आदित्य की जान लेने वाले रॉकी के पिता और एमएलसी मनोरमा के पति बिंदी यादव पर मर्डर, किडनैपिंग और लूट के कई मामले दर्ज हैं। इसी मामले में उसी दिन पुलिस ने विधान परिषद सदस्य के सरकारी अंगरक्षक राजेश कुमार को भी गिरफ्तार किया था।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!