Edited By prachi,Updated: 30 Jun, 2018 12:24 PM
जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन उसी दिन ख़त्म हो गया था जिस दिन जदयू ने अपना रास्ता अलग किया। सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी भ्रष्ट नीति की ही देन है कि महागठबंधन बिखर...
पटना: जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन उसी दिन खत्म हो गया था जिस दिन जदयू ने अपना रास्ता अलग किया। सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी भ्रष्ट नीति की ही देन है कि महागठबंधन बिखर गया।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी से चंद मुलाकातों के बाद तेजस्वी ऐसे बर्ताव करने लगे थे जैसे वह ही कांग्रेस के नीति निर्धारक हों। कांग्रेस के विधायकों ने भी तेजस्वी यादव को उनकी हैसियत बता दी है।
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने कह दिया है कि वह लालू यादव के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तो तेजस्वी को समझ जाना चाहिए कि वह कांग्रेस के रहम पर राजनीति कर रहे हैं।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अब तेजस्वी अपनी छोटी उम्र के साथ अपनी छोटी अक्ल का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बिहार की राजनीति के 'पप्पू' हो गए हैं।