लालू का वार, सृजन घोटाले में फंसने के डर से नीतीश कर रहे मोदी की तारीफ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 12:24 PM

lalu aggressive on nitish kumar

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भागलपुर की स्वयंसेवी संस्था सृजन के जरिए बड़े पैमाने पर हुई सरकारी राशि के घोटाले में नाम आने के डर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ...

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भागलपुर की स्वयंसेवी संस्था सृजन के जरिए बड़े पैमाने पर हुई सरकारी राशि के घोटाले में नाम आने के डर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं।
 

यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुचर्चित सृजन घोटाले में कहीं न कहीं कुमार की भी संलिप्तता रही है और इसी डर से वह मोदी की तारीफ कर रहे हैं। कुमार अब गले में ढोल बांधकर मोदी की माला जपने में लगे हुए हैं। वह बड़े ही डरपोक हैं। भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कुमार यदि फिर उनके पास आते हैं तो इस बार वह उन्हें इंट्री नहीं देंगे। नीतीश को वह सात जन्म में भी माफ करने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश ने भाजपा के साथ जाकर उन्हें ही नहीं बल्कि बिहार के जनादेश को भी धोखा दिया है। कुमार ने उनकी आंखें खोल दी है। मुख्यमंत्री का उन्होंने दो बार राजतिलक किया था और एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि कुमार ने जनादेश के साथ धोखा कर भाजपा के साथ हाथ मिलाकर बिहार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री के समक्ष करबद्ध प्रर्थाना की लेकिन इसका परिणाम कुछ भी नहीं निकला। इससे बिहार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!