लालू का BJP पर वार, कहा- देश की जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फैंकने के लिए तैयार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 01:14 PM

lalu yadav attacked on bjp

बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि देश की जनता भाजपा को उखाड़ फेैंकने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार ने यह सलाह दी है कि...

पटना: बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि देश की जनता भाजपा को उखाड़ फेैंकने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार ने यह सलाह दी है कि 2018 में ही लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव हो, इसके लिए भी राजद तैयार है।

राजद अध्यक्ष ने हार्दिक पटेल के बारे मेें बात करते हुए कहा कि हार्दिक से उनकी बात हुई है। वह तेजस्वी और मीसा के संपर्क में भी हैं। भाजपा ने हार्दिक की छवि को खराब किया है। लालू ने कहा कि जरुरत पड़ने पर वह खुद गुजरात जाएंगे।

बैठक में पार्टी की राजनीतिक, कृषि सहित 7 प्रस्ताव पेश किए गए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी आदि मौजूद थे। बैठक में 24 राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि शामिल हुए।  
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!