Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 07:02 PM
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया है। पटना स्थित एक स्थानीय होटल में बैठक आरंभ हो चुकी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू सहित अन्य कई नेता शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस...
पटना: बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया है। पटना स्थित एक स्थानीय होटल में बैठक आरंभ हो चुकी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू सहित अन्य कई नेता शामिल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इस बैठक में आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने शनिवार को बताया कि 21 नवंबर को लालू प्रसाद को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी की राजनीति, आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।