Edited By prachi,Updated: 26 Jun, 2018 02:25 PM
बिहार के कैमूर जिले में शादीशुदा लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नया खुलासा किया है।पीड़िता का कहना है कि छेड़खानी के बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को भी...
कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में शादीशुदा लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नया खुलासा किया है।
पीड़िता का कहना है कि छेड़खानी के बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को भी अंजाम दिया। इस पर उन्होंने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले को बदलकर छेड़खानी का मामला दर्ज कर दिया। तो वहीं पुलिस छह आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग उस पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहें हैं। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पक्ष तीन लाख रुपए देकर केस वापस लेने को कह रहें हैं लेकिन हमें न्याय चाहिए। यह मामला लगभग एक माह पुराना है और अब तक इस मामले में केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।