PHED मंत्री की तेजस्वी को चुनौती, कहा- दम है तो गिरा कर दिखाएं सरकार

Edited By prachi,Updated: 19 May, 2018 04:12 PM

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा नेनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो बिहार विधान सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर एनडीए की सरकार को गिरा दें और...

किशनगंजः बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो बिहार विधान सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर एनडीए की सरकार को गिरा दें और सरकार बना लें। उन्होंने तेजस्वी द्वारा सरकार बनाने को दावा करने को हास्यास्पद और नाटक बताया।

राजद नीतीश जी के बल पर जीती चुनाव 
मंत्री ने तेजस्वी से पूछा की वर्ष 2015 में जब चुनाव जीतकर आए थे तब राजद सबसे बड़ी पार्टी थी उस समय उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजद और लालू प्रसाद यादव अपने बल पर चुनाव नहीं जीते थे बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा और कुशल नेतृत्व की वजह से चुनाव जीता में उनकी जीत हुई थी। 

भाजपा को मिलेगा विश्वास मत 
विनोद नारायण झा ने बताया की कर्नाटक में उनकी पार्टी को विश्वास मत प्राप्त होगा और येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने बताया गोवा और मणिपुर को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही थी कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए और आज जब कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े दल को मौका मिल रहा है तो फिर कांग्रेस हंगामा खड़ा कर रही है। 

कांग्रेस पर साधा निशाना 
कांग्रेस के द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मंत्री ने बताया की क्या कांग्रेस के विधायक बिकाऊ हैं जो बिक जाएंगे। क्या कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नही है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी। पांच सालों तक सरकार चली, क्या वजह है की कांग्रेस के 16 मंत्री चुनाव में हार गए। उन्होंने  कहा कि खुद मुख्यमंत्री भी एक विधान सभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!