Edited By prachi,Updated: 04 May, 2018 02:11 PM
बिहार के नालंदा जिले से एक बाप द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी मिलने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और अपने पति को गिरफ्तार करवाया। जानकारी के अनुसार, मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का...
नालंदाः बिहार के नालंदा जिले से एक बाप द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी मिलने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और अपने पति को गिरफ्तार करवाया।
जानकारी के अनुसार, मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि उसका बाप उसके साथ पिछले छह महीने से दुष्कर्म करता आ रहा है। बेटी ने बताया कि पिता ने उसे धमकी दी थी कि वह किसी को इस बारे में कुछ ना बताए। पीड़िता का कहना है कि उसका बाप नशे की हालत में गंदी हरकत को अंजाम देता था। पीड़िता की मां दूसरों के घरों में काम करती थी।
गुरुवार को जब पीड़िता की मां काम करने गई और घर में बेटी अकेली थी तभी नशे में धुत होकर घर लौटे पिता ने बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक मां घर वापस लौट आई और सारा तमाशा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद मां बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।