Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Apr, 2018 04:55 PM
बिहार के रोहतास जिले में निगरानी विभाग ने एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगेहाथों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर्मचारी को पटना ले जाकर अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के बेलाढ़ी मौजा के राजस्व...
रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में निगरानी विभाग ने एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर्मचारी को पटना ले जाकर अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के बेलाढ़ी मौजा के राजस्व कर्मचारी पुरंजय ओझा द्वारा जमीन का रसीद काटने के लिए 18 हजार रूपए की मांग की जा रही थी। बेलाढ़ी के योगेन्द्र राम ने इसकी सूचना निगरानी टीम को दी।
शिकायतकर्त्ता की सूचना पर दस सदस्यों की निगरानी टीम ने छापेमारी कर कर्मचारी को रंगेहाथों पकड़ लिया। निगरानी डीएसपी गोपाल पासवान ने इस मामले की जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की है।