राजद नेता का तंज, कहा- पीएम मोदी देश के नहीं केवल BJP के प्रधानमंत्री

Edited By prachi,Updated: 26 May, 2018 07:20 PM

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर राजद प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र पूर्वे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार सालों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पूर्वे ने पीएम मोदी को देश का नहीं केवल भाजपा का प्रधानमंत्री बताया है। राम...

पटनाः मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर राजद प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र पूर्वे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार सालों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पूर्वे ने पीएम मोदी को देश का नहीं केवल भाजपा का प्रधानमंत्री बताया है। 

राम चन्द्र पूर्वे ने कहा कि मोदी सरकार ने चार सालों में केवल जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे दावे कर रही है। 

राजद ने पेट्रोल-डीजल में हो रही वृद्धि के चलते निकाला आक्रोश मार्च 
वहीं दूसरी तरफ राजद ने शनिवार को डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि के चलते आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च राजद प्रदेश कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!