Edited By Deepika Rajput,Updated: 18 Jun, 2018 03:39 PM
ईद से एक दिन पहले बिहार के रोहतास में कुछ असामजिक तत्वों ने डीजे पर पाकिस्तान के समर्थन में डीजे पर गाने बजाकर हड़कंप मचा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रोहतास: ईद से एक दिन पहले बिहार के रोहतास में कुछ असामजिक तत्वों ने डीजे पर पाकिस्तान के समर्थन में डीजे पर गाने बजाकर हड़कंप मचा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के इरादे से ईद के एक दिन पहले शुक्रवार रात डीजे पर देशविरोधी गाने बजाए। इतना ही नहीं उन्होंने इसका वीडियो वायरल कर दिया था। वहीं पाकिस्तानी मुजाहिदों द्वारा बजाए जाने वाले गीत के वायरल वीडियो की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए 20 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
फिलहाल पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।