कर्नाटक विधानसभा चुनावः BJP को मिली जीत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने दिया यह बयान

Edited By prachi,Updated: 15 May, 2018 04:24 PM

statement of health minister mangel pandey

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर बयान देते हुए कहा कि देश के लोगों ने अब कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी...

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर बयान देते हुए कहा कि देश के लोगों ने अब कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है।

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रहे पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विकास के एजेंडे ने ही भाजपा को कर्नाटक में जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की ओर से वह मध्य कर्नाटक के चुनाव प्रभारी बनाए गए थे जहां 37 विधान सभा सीटें थी जिनमें से 25 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है।

मंगल पांडेय ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के लिए पिछले डेढ़ वर्षों से पार्टी की ओर से तैयारी चल रही थी। कार्यकर्त्ताओं और लोगों के विश्वास के कारण ही भाजपा चुनाव में जीती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की जीत के साथ ही डबल इंजन की सरकार मिलकर अब राज्य का विकास करेगी। इससे पूर्व चुनाव परिणाम आते ही भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जमकर मिठाईयां बांटी और पटाखे फोड़े। कुछ उत्साही कार्यकर्त्ता नाचते हुए नजर आए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!