Edited By prachi,Updated: 07 Jun, 2018 11:28 AM
लोजपा(लोक जनशक्ति पार्टी) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जोड़ी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी करार दिया है। यह बयान उन्होंने अपने आवास पर बुधवार को रखी रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान दिया।
पटनाः लोजपा(लोक जनशक्ति पार्टी) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जोड़ी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी करार दिया है। यह बयान उन्होंने अपने आवास पर बुधवार को रखी रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान दिया।
पासवान ने एनडीए में मतभेद की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक चल रहा है। इसके अतिरिक्त पासवान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि आप सोचकर रखें कि आपको क्या-क्या चाहिए। जो दल आपके सभी एजेंडों में आपका साथ दे उसी को अपना समर्थन दें।
बता दें कि लोजपा प्रदेश अध्यक्ष और पशु पालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा था कि 2019 में भाजपा अकेले कुछ नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने 40 में से 7 सीटों पर दावा किया था।