Edited By prachi,Updated: 08 Jun, 2018 07:21 PM
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द बिहार में महागठबंधन में शामिल होंगे। उदय नारायण चौधरी ने यह बयान शुक्रवार को नवादा के हिसुआ जाने के दौरान...
नालंदाः बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द बिहार में महागठबंधन में शामिल होंगे।
उदय नारायण चौधरी ने यह बयान शुक्रवार को नवादा के हिसुआ जाने के दौरान दिया। संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर जिलों के भ्रमण पर निकले उदय नारायण चौधरी ने कहा कि महागठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में यह और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल होने के बाद ही उनका और उनकी पार्टी का फायदा होगा। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने शराबबंदी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इसके कारण सबसे अधिक मार गरीब लोगों को झेलनी पड़ी है। आने वाले चुनावों में गरीब जनता इसका जवाब जदयू को देगी।
बता दें कि बिहार एनडीए द्वारा गुरुवार को भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी एनडीए नेताओं को आमंत्रित किया गया था। रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इस भोज में शामिल नहीं हुए। उनके भोज में शामिल नही होने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहें हैं। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया।