मोदी का राबड़ी देवी पर तंज, कहा- पहले अपने पांच साल के शासन की बात करें

Edited By prachi,Updated: 25 Jul, 2018 10:38 AM

sushil modi targets rabri devi

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अपराध की स्थिति पर बोलने से पहले उन्हें अपने पांच साल के शासन के आंकड़े बताने चाहिए। लोग नहीं भूले हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं ने...

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अपराध की स्थिति पर बोलने से पहले उन्हें अपने पांच साल के शासन के आंकड़े बताने चाहिए। लोग नहीं भूले हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं ने शाम के बाद घर से निकलना, शादी समारोह में शामिल होना और सिनेमा के नाइट-शो देखना बंद कर दिया था। बलात्कार के आरोप में बंदी राजबल्लभ यादव आज भी उनकी पार्टी के विधायक हैं। 

सुशील मोदी ने कहा कि लोकसभा में 325 के मुकाबले 126 मतों के भारी अंतर से अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नए शिखर पर पहुंच गई, वहीं विपक्षी एकता का सपना देखने वालों का भरोसा हिल गया। बसपा ने गठबंधन की शर्तें कड़ी कर दीं और दूसरी पार्टियां राहुल गांधी का विकल्प खोजने लगीं। बिहार में मुख्य विपक्षी दल के पास कोई पीएम मैटेरियल नहीं है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए कैबिनेट की पहली बैठक में कालेधन पर एसआईटी गठित करने का फैसला किया। सख्ती के कारण भारत के लोगों की स्विस बैंक में जमा होने वाली राशि में तीन साल के दौरान 80 फीसद कमी आई। 2017 में जमा राशि 34.5 फीसद तक कम हुई। स्विस बैंक में भारतीयों की जमा राशि बढ़ने की बात गलत साबित हुई। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!