कल होगी RJD की इफ्तार पार्टी, तेजस्वी ने नीतीश कुमार को किया आमंत्रित

Edited By prachi,Updated: 12 Jun, 2018 05:47 PM

tejashwi invited nitish kumar to his iftar party

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया है।जानकारी के अनुसार, दावत-ए-इफ्तार का आयोजन तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया है।

जानकारी के अनुसार, दावत-ए-इफ्तार का आयोजन तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में बुधवार को किया गया है। उन्होंने बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिल कर उन्हें भी इफ्तार पार्टी में आने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंटर की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर भी राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखी। 

तेजस्वी यादव भिन्न-भिन्न मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहें हैं। उन्होंने इंटर के रिजल्ट में पाई गई गड़बड़ी के चलते भी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इस बीच ही उन्होंने अपनी इफ्तार पार्टी के लिए नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर चुके हैं। अब देखना यह होगा नीतीश कुमार तेजस्वी का आमंत्रण स्वीकार कर पार्टी में शामिल होते हैं या नहीं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!