छेड़खानी की घटनाओं और इंटर रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

Edited By prachi,Updated: 13 Jun, 2018 02:56 PM

tejashwi yadav targets nitish kumar

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में लगातार लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं और इंटर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में लगातार लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं और इंटर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। 

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में लड़कियों के साथ छेड़खानी की यह चौथी घटना सामने आई है जो कि नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है। इससे पहले जहानाबाद, गया और कैमूर से छेड़खानी की घटना प्रकाश में आई थी। भाजपा के साथ मिलकर नीतीश जी इस राम-राज का नेतृत्व कर रहें हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश जी ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया। वोटबैंक बनाने के चक्कर में कहा कि अध्यापक बनने के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटर्व्यू नहीं होगा। बस डिग्री दिखाओ, नौकरी पाओ। उसका अंत परिणाम क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आपके 13 साल के राज मे कभी नियमित बहाली क्यों नहीं हुई? शिक्षा में गुणवत्ता बची ही नहीं है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हर वर्ष बिहार बोर्ड मनमानी करता है, धांधली करवाता है।छात्र आवाज उठाते हैं तो ऊपर से लाठीचार्ज किया जाता है। नीतीश जी, जो अफसर परिणाम नहीं देते फिर भी उन्हें एक जगह बैठाए रखने में आपकी क्या स्वार्थसिद्धि हो रही है?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!