Edited By prachi,Updated: 29 May, 2018 05:41 PM
बिहार के कटिहार से मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे की बुरी तरह से पिटाई की गई। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में कानून हाथ में लेने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी...
कटिहारः बिहार के कटिहार से मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे की बुरी तरह से पिटाई की गई। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में कानून हाथ में लेने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला कटिहार के शरीफगंज का है। एक कूड़ा-कचरा चुनने वाले मासूम बच्चे सद्दाम पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद बच्चे को खंभे से जंजीर के साथ बांधकर उसकी बेल्ट से जमकर पिटाई की गई। इसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया गया। अब यही वीडियो आरोपियों की परेशानी का सबब बनेगा।
बच्चा लगातार पिटाई कर रहे युवक से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया युवक उसको पीटता रहा। इस दौरान आसपास खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनी रही।