Edited By ,Updated: 01 Oct, 2016 12:56 PM
बिहार के आरा में शहीद राजनायक को अाज अंतिम विदाई दी गई। उन्हें बंदूकों से सलामी दी गई। उनका अंतिम संस्कार आरा में किया गया।
अाराः बिहार के आरा में शहीद राजनायक को अाज अंतिम विदाई दी गई। उन्हें बंदूकों से सलामी दी गई। उनका अंतिम संस्कार आरा में किया गया। जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर ने शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। जैसे ही राजकिशोर का शव उनके घर पहुंचा, राज किशोर अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
राज्य सरकार के दो मंत्री विजय प्रकाश और जय कुमार सिंह की उपस्थिति में जहां जवान को सलामी दी गई वही सेना की ओर से भी जवान को सैल्यूट किया गया। आरा-सलेमपुर रोड के किनारे स्थित हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
पापा को देखकर उनकी 12 वर्षीय सुहानी बेटी फफक पड़ी। वहीं, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। बेटे हेमंत ने भी पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।