जहानाबाद और गया के बाद अब मसौढ़ी से लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

Edited By prachi,Updated: 25 May, 2018 02:39 PM

video of tampering with girl

बिहार के गया के बाद अब मसौढ़ी से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए जांच में जुट गई है। इस प्रकार की घटनाएं नीतीश सरकार को सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर रहीं हैं। यह घटना बिहार के मसौढ़ी की है। युवती...

पटना: बिहार के गया के बाद अब मसौढ़ी से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए जांच में जुट गई है। इस प्रकार की घटनाएं नीतीश सरकार को सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर रहीं हैं। 

यह घटना बिहार के मसौढ़ी की है। युवती एक शख्स के साथ कहीं जा रही थी तभी कुछ लोग उसका रास्ता रोक लेते हैं। लड़की को घंटों बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। युवती लगातार छोड़ने की गुहार लगाती है लेकिन छेड़छाड़ का सिलसिला जारी रहता है।

मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है। मसौढ़ी के डीएसपी इस मामले पर खुद नजर रखे हुए हैं और जांच-पड़ताल कर रहें हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

बता दें कि इससे पहले गया के वजीरगंज स्थित तरवा गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। गया से पहले जहानाबाद में एक नाबालिक लड़की के साथ रोंगटे खड़े कर देना वाला छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!