बिहारः महिला ने बीडीओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By prachi,Updated: 03 Jun, 2018 01:56 PM

woman accused of molestation on bdo

बिहार के खगड़िया जिले के अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के बीडीओ पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीडीओ ने भी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई...

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले के अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के बीडीओ पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीडीओ ने भी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

फसल क्षतिपूर्ति की राशि के लिए दर-दर भटक रही महिला 
पीड़िता सविता देवी फसल क्षतिपूर्ति की राशि के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास के नाम से वर्ष 2014-15 में फसल क्षति के एवज में मिलने वाले मुआवजा की राशि आवंटित हुई थी लेकिन राशि के भुगतान को लेकर दर-दर भटक रही है। महिला का कहना है कि राशि भुगतान के लिए वह काफी दिनों से बीडीओ के कार्यालय कक्ष का चक्कर काट रही है। जब वह बीडीओ कुंदन कुमार से मिलने उनके कार्यालय कक्ष गई तो आवास पर मिलने के लिए कहा गया।

महिला ने बीडीओ पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप 
मुआवजे की राशि के लिए गुरुवार को सविता देवी बीडीओ के आवास पहुंची। महिला थाना की थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि जब वह बीडीओ के आवास पहुंची तो उसने अपने सरकारी आवास का मुख्य द्वार बंद करवा दिया। बीडीओ महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगी तो बीडीओ ने उसे कपड़ा पकड़ कर खींचा। वह किसी तरह चिल्लाते हुए भागकर सड़क पर आई बाद में वह परबत्ता अस्पताल गई लेकिन डॉक्टरों के नहीं मिलने पर खगड़िया सदर अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचकर महिला ने अपना इलाज करवाया। 

बीडीओ ने भी दर्ज करवाई शिकायत 
वहीं दूसरी तरफ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन ने भी महिला के विरुद्ध भी परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बीडीओ ने सविता देवी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का उपयोग व गाली गलौज करने का आरोप लगाया गया है। परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करवाने की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!