Edited By prachi,Updated: 16 Jun, 2018 06:38 PM
बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ छेडखानी करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब महिला ने सरेआम युवक की पिटाई कर दी। महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जानकारी के अनुसार, मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। महिला द्वारा...
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ छेड़खानी करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब महिला ने सरेआम युवक की पिटाई कर दी। महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। महिला द्वारा पैसे ना देने पर युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने साहस का परिचय देते हुए युवक की जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
मामले की नजाकत को देखते हुए लड़का वहां से फरार हो गया। बाद में महिला ने थाने मे लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।