बिहार के मतदाता खाने के लिए ‘जद्दोजहद’ कर रहे

Edited By ,Updated: 13 Jul, 2020 02:26 AM

bihar voters  fighting  for food

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आभासी बैठकों द्वारा राज्य में शुरू हो चुका है। राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनावों को स्थगित करने की मांग की है तथा कहा है कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है कि वह ...

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आभासी बैठकों द्वारा राज्य में शुरू हो चुका है। राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनावों को स्थगित करने की मांग की है तथा कहा है कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है कि वह कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के बाद ही चुनाव करवाएं। वर्तमान में छोटे दल आभासी रैलियों को आयोजित नहीं कर सकते तथा बिहार में मतदाता खाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे ही मौके पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी चुनावों को टालना चाहते हैं और वह सीट बांटने के फार्मूले  के साथ नाखुश दिखाई दे रहे हैं। यह केवल तारीखों का मुद्दा नहीं मगर पार्टियां अपने गठजोड़ को ठीकठाक करने में जुटी हुई हैं। 

नीतीश कुमार जीतन राम मांझी को अपनी ओर वापस लाने के लिए कोशिश में हैं जबकि कांग्रेस चिराग पासवान के साथ गठजोड़ के लिए विचार-विमर्श कर रही है। वहीं राहुल गांधी उच्च जातियों, दलितों तथा मुसलमानों के कांग्रेस वोट बैंक को वापस लाना चाहते हैं। राजद अपने मुस्लिम तथा यादव वोटों पर कब्जा जमाना चाहती है जोकि करीब 28 प्रतिशत हैं। इस गुटबंदी के साथ लालू प्रसाद यादव ने 15 वर्षों तक शासन किया था। तेजस्वी यादव अब मतदाताओं को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनके पिता तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासन के दौरान हुई गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा। वहीं बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा तथा अन्य छोटे दलों का नया फ्रंट दिखाई दे रहा है।

‘बैस्ट सी.एम.’ योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के भीतर तीसरे स्तंभ के तौर पर उभर कर सामने आ रहे हैं। वह नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के बाद तीसरे कद्दावर नेता बन कर उभरे हैं। योगी हिंदुत्व दर्शकों का दिल जीत रहे हैं जबकि यह मोदी का राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर उदय था जिसने मुख्यधारा में हिंदुत्व आवाज के लिए एक स्थान को स्थापित किया। जो लोग मोदी फैन क्लब का हिस्सा थे, अब ऐसा प्रतीत होता है कि उनके आदर्श योगी आदित्यनाथ बन चुके हैं। गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस एनकाऊंटर में मार गिराए जाने के बाद आदित्यनाथ की प्रशंसा में आवाजें उठ रही हैं। कइयों ने तो उन्हें आज तक का ‘बैस्ट सी.एम.’ करार दिया है। जबकि अन्यों ने कहा है कि कभी भी संन्यासी के साथ उलझो मत। उत्तर भारत के कई भाजपा नेता महसूस करते हैं कि मोदी तथा शाह को इस संन्यासी से बच कर रहना चाहिए। 

राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए
कई कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राहुल गांधी को फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई.एन.सी.) का अध्यक्ष बनाने के लिए उनसे मंत्रणा की। यह मांग पार्टी नेताओं की एक आभासी बैठक के दौरान उठी। इस बैठक को सोनिया ने ताजा घटनाक्रमों पर विचार करने के लिए बुलाया था। सोनिया गांधी का अंतरिम प्रमुख का एक वर्ष का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। राहुल गांधी उस समय चुप ही रहे जब पार्टी सांसद कोडीकुनिल सुरेश, मणिक्कम टैगोर, एन्टोएंथनी, गौरव गोगोई, मुहम्मद जावेद, अब्दुल खलीक तथा सप्तगिरी सांकर उलाका ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर फिर से वापसी करने का आग्रह किया। 

पश्चिम बंगाल में महिलाओं को ज्यादा टिकट देने की भाजपा बना रही योजना
भाजपा ने पंचायती चुनावों में रूपा गांगुली तथा लॉकेट चटर्जी की सफलता को देखने के बाद पश्चिम बंगाल में फैशन डिजाइनर अग्रिमित्र पाल को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया है। बंगाल भाजपा का थिंक टैंक चाहता है कि महिला मोर्चा को एक सशक्त विंग बनाया जाए क्योंकि टी.एम.सी. के पास महिलाओं का एक सशक्त वोट बैंक है और यह सब ममता बनर्जी के कारण संभव है। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा अग्रिमित्र पाल के नेतृत्व में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकटें देना चाहती है।-राहिल नोरा चोपड़ा  
 

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!