Edited By ,Updated: 20 Jun, 2019 04:23 AM
अगर आपको भी दिनभर फोन में झांकते रहने की आदत है तो सावधान हो जाइए! वैज्ञानिकों के अनुसार यह आदत आपकी उम्र को कम कर सकती है। अब फोन का इनबॉक्स भी तनाव देने वाला बन गया है। औसतन हर 36 सैकेंड में इनबॉक्स में नोटिफिकेशन आने से तनाव का स्तर बढ़ता...
अगर आपको भी दिनभर फोन में झांकते रहने की आदत है तो सावधान हो जाइए! वैज्ञानिकों के अनुसार यह आदत आपकी उम्र को कम कर सकती है। अब फोन का इनबॉक्स भी तनाव देने वाला बन गया है। औसतन हर 36 सैकेंड में इनबॉक्स में नोटिफिकेशन आने से तनाव का स्तर बढ़ता है।
मायो क्लीनिक ने चेतावनी देते हुए कहा, कोर्टिसोल का अत्यधिक स्राव और तनाव वाले हार्मोन के बढऩे के कारण इंसानों के शरीर की सारी कार्यप्रणाली गड़बड़ हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप कई तरह की परेशानियां बढऩे लगती हैं, जैसे प्रजनन की क्षमता में कमी आना, अवसाद, मधुमेह और दिल का दौरा। आपका फोन तनाव के सबसे बड़े कारणों में से एक है। दिनभर फोन में झांकते रहने से तनाव बढ़ेगा और उम्र कम होने का खतरा ज्यादा होगा।
न्यूयार्क टाइम्स में छपे एक लेख में बताया गया है कि लोगों की फोन के प्रति बढ़ती दीवानगी से डाक्टर ङ्क्षचतित हैं क्योंकि इससे उनकी उम्र कम हो रही है। लोग औसतन रोज चार घंटे तक फोन में देखते रहते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे ही आप फोन के बारे में सोचते हैं, आपको तनाव महसूस होता है और फिर उसे कम करने के लिए अपना फोन चैक करते हैं, लेकिन फोन चैक करने से तनाव और बढ़ जाता है। कोई परेशान करने वाला मैसेज, कोई छूटा हुआ कार्य या कोई डराने वाली हैडलाइन पढ़ते ही कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर में तेजी से बढ़ौतरी होती है। धीरे-धीरे फोन की लत के कारण यह तनाव बढ़ता जाता है और हम असामयिक मृत्यु की ओर बढ़ जाते हैं।