क्षेत्रवाद का विकृत चेहरा मूल निवासियों द्वारा बाहरी लोगों का विरोध

Edited By Pardeep,Updated: 16 Oct, 2018 04:37 AM

distorted face of regionalism opposes outsiders by native residents

1947 से पूर्व भारत में अंग्रेजों को उखाड़ फैंको के नारे सुनाई देते थे और उन नारों में राष्ट्रवाद की झलक होती थी। सभी लोग भारत को एकजुट और धर्मनिरपेक्ष बनाने का संकल्प लेते थे किंतु वर्ष 2018 में मेरे भारत महान में अन्य राज्यों के बाहरी आम आदमियों को...

1947 से पूर्व भारत में अंग्रेजों को उखाड़ फैंको के नारे सुनाई देते थे और उन नारों में राष्ट्रवाद की झलक होती थी। सभी लोग भारत को एकजुट और धर्मनिरपेक्ष बनाने का संकल्प लेते थे किंतु वर्ष 2018 में मेरे भारत महान में अन्य राज्यों के बाहरी आम आदमियों को खदेडऩे की बात हो रही है और उन पर संबंधित राज्यों के मूल निवासियों द्वारा कफ्र्यू लगाया जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय देशभक्ति की छाप है। 

गुजरात से हाल ही में बिहारियों और उत्तर प्रदेश के भैया लोगों के पलायन का कारण पिछले सप्ताह राज्य के साबरकांठा जिले में एक बिहारी युवक द्वारा 14 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की घटना है। इससे राज्य में क्षेत्रवाद की भावनाएं भड़क गईं और लोग ‘गुजरात गुजरातियों के लिए और उत्तरी भारतीयों को बाहर भेजो’ की बातें करने लग गए हैं, जिसके चलते गरीब प्रवासी मजदूरों को पीटा जा रहा है, उन पर हमला किया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है। 

इसी तरह अक्तूबर 2014 में बेंगलूर में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के विरुद्ध अभियान चला था। उस समय कन्नड़ न बोलने के कारण पूर्वोत्तर के 2 छात्रों की पिटाई की गई थी। इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। मुम्बई में कुछ वर्षों के अंतराल में उत्तर भारतीयों के विरुद्ध ऐसा अभियान चलता रहता है। असम में भी बिहारियों के साथ यही बर्ताव होता है। प्रश्न उठता है कि क्या क्षेत्रवाद हमारी मानसिकता में बैठ गया है? घृणा फैलाने वालों पर कैसे नियंत्रण किया जाए? क्या हमारे राजनेता इस क्षेत्रवाद के प्रभावों को समझते हैं? क्या इससे लोगों में क्षेत्रीय आधार पर और मतभेद नहीं बढेंग़े? 

क्षेत्रवादी राजनीति के माध्यम से मतदाताओं का धु्रवीकरण होता है और कोई इस बात की परवाह नहीं करता कि इसके परिणाम विनाशक हैं। इससे ङ्क्षहसा फैल सकती है और इसके चलते क्षेत्रवाद और साम्प्रदायिकता बढ़ सकती है। क्षेत्रवाद की शुरूआत 60 के दशक के आरंभ में तमिलनाडु से हुई जहां पर द्रमुक के गठन के साथ राज्य की जनता केन्द्र से कट-सी गई थी। बाद में द्रमुक का विभाजन हुआ और अन्नाद्रमुक नई पार्टी बनी। उसके बाद महाराष्ट्र में क्षेत्रवाद ने अपना सिर उठाया तथा कार्टूनिस्ट बाल ठाकरे मराठियों के स्वयंभू हितैषी बने और उनकी शिवसेना ने मराठी मानुष का नारा दिया एवं उनके अनुसार मुम्बई में 28 प्रतिशत महाराष्ट्रियों को छोड़कर सब लोग बाहरी थे व उनके इस अभियान का पहला शिकार दक्षिण भारत के कुशल श्रमिक बने जिन्हें लुंगीवाला कहा गया तथा उनके व्यवसाय पर हमला किया गया। उसके बाद गुजरातियों का नम्बर आया, फिर उत्तर भारतीय, उत्तर प्रदेश के भैया और बिहारी लोगों का। 

70 के दशक में असम में विदेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियान चला जब ऑल असम स्टूडैंट्स यूनियन ने अवैध बंगलादेशी प्रवासियों को बाहर खदेडऩे के लिए आंदोलन चलाया गया। नागालैंड और मणिपुर में छात्र चाहते हैं कि सभी गैर-नागा और गैर-मणिपुरी राज्य छोड़ दें। नवम्बर 2003 में असम में 20 हजार बिहारी छात्रों को गुवाहाटी में भर्ती परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया और इसका बदला बिहारियों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की ट्रेनों को रोककर और वहां के लोगों को पीटकर दिया। उसके बाद असमियों ने 52 बिहारियों को मार गिराया और इसमें उल्फा और ऑल बोडो स्टूडैंट यूनियन भी शामिल हो गई और उनका नारा था सभी हिन्दी भाषी असम छोड़ें जबकि बिहारियों ने नारा दिया असमियों को पकड़ो और मारो। 

इस स्थिति में केवल स्थानीय लोगों को ही दोष क्यों दें? हमारे नेता भी क्षेत्रवाद में विश्वास करते हैं। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लखनऊ से कांग्रेस के उम्मीदवार तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत कर्ण सिंह को बाहरी उम्मीदवार बताया और वाजपेयी को स्थानीय उम्मीदवार बताया जबकि लखनऊ और वाजपेयी के जन्म स्थान ग्वालियर के बीच काफी दूरी है। इसी तरह संघ ने हिमाचल में वाजपेयी को स्थानीय बताया। वह मनाली से बहुत प्रेम करते थे। पार्टियों और नेताओं द्वारा क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चरण सिंह ने किसानों की पार्टी जनता पार्टी का गठन किया तो देवीलाल ने हरियाणा में लोक दल का गठन किया। पंजाब में बादल ने अकाली दल का, आंध्र में एन.टी. रामाराव ने तेलुगू देशम का, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में नवीन पटनायक ने बीजद का गठन किया एवं इन सबका एक ही नारा था-हम स्थानीय हैं, हमें शासन करना चाहिए। 

मंडलीकरण ने क्षेत्रवाद को और बढ़ावा दिया और इसके बाद मेड इन इंडिया नेताओं मायावती, मुलायम, लालू आदि ने इसे और हवा दी। अब मतदाता केन्द्रीय पाॢटयों को पसंद नहीं करते। वे अपनी बिरादरी को पसंद करते हैं। हमें बिहारी, हरियाणवी, उत्तर प्रदेश का भैया, मद्रासी आदि की समस्याओं से निपटना पड़ता है। हमारी विशुद्ध क्षेत्रीय विविधता का उपयोग विभिन्न समुदायों को एक-दूसरे के विरुद्ध खड़ा करने के लिए किया गया। इसका उदाहरण यह है कि उत्तर भारतीय मद्रासी और उनकी भोजन की आदतों को पसंद नहीं करते जबकि दक्षिण भारतीय सोचते हैं कि पंजाबी जोर-जोर से बोलते हैं और केवल भंगड़ा कर सकते हैं। 

बंगाली स्वयं को बुद्धिजीवी समझते हैं तो बिहारियों से आई.ए.एस. बनने की अपेक्षा की जाती है। पश्चिम में गुज्जू हैं तो उत्तर प्रदेश में भैया और इसके चलते लोगों में मतभेद बढ़ते जाते हैं तथा स्थानीय लोग बाहरी लोगों के प्रति भेदभाव करते हैं। नि:संदेह देश के नागरिकों को सम्पूर्ण देश में रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिएं। समस्या तब होती है जब स्थानीय लोग अपना हिस्सा मांगते हैं और यह कुछ हद तक सही भी है क्योंकि बाहरी राज्य के लोग किसी अन्य राज्य में छोटी-मोटी नौकरी के लिए क्यों आवेदन करते हैं। यदि स्वीपर या हैल्पर की नौकरी भी बाहरी लोगों को दी जाने लगी तो स्थानीय लोग कहां जाएंगे? जो राज्य आतंकवाद ग्रस्त हैं उनके आंकड़ों से पता चलता है कि बेरोजगार स्थानीय युवक आतंकवादी संगठनों में शामिल हो रहे हैं क्योंकि उनके रोजगार को बाहरी लोग छीन रहे हैं तथा कश्मीर और उत्तर-पूर्व इसके उदाहरण हैं। 

गत वर्षों में हमारे नेताओं ने क्षेत्रवाद को राष्ट्रीय एकता से भी अधिक महत्व दिया। आदर्श स्थिति यह है कि प्रत्येक भारतीय को देश के किसी भी हिस्से में रहने का अधिकार है और वह वहां अपनी आजीविका अर्जित कर सकता है। हम ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जो समानता में विश्वास करे तथा सभी वर्गों, जातियों और समुदायों को समान अवसर दे। हमें इस बात को ध्यान में रखना पड़ेगा कि भारत राज्यों का संघ है और इस बाहरी मुद्दे का निराकरण किया जाना चाहिए। अन्यथा क्षेत्रवाद देश को बांट देगा। 

किसी समुदाय या क्षेत्रीय लोगों के विरुद्ध हिंसा के मामलों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। देश में एक कठोर रंगभेद विरोधी कानून होना चाहिए और हर तरह के भेदभाव, हमलों, धमकियों आदि की ङ्क्षनदा की जानी चाहिए। क्षेत्रीय असहिष्णुता को बिल्कुल नहीं सहा जाना चाहिए और इस बारे में स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि हमें गोरा, काला, हिन्दू, मुस्लिम, मद्रासी, पंजाबी आदि के भय से ऊपर उठना होगा। हमें बॉलीवुड के इस गाने को गुनगुनाना होगा कि : हम बिहारी हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं।-पूनम आई. कौशिश

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!