‘अनाथ बच्चे-राज्य के बच्चे’

Edited By ,Updated: 11 Mar, 2023 06:00 AM

orphaned children  children of the kingdom

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ‘अनाथ बच्चों को राज्य के बच्चों’ का दर्जा देने का फैसला स्वागत योग्य है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ‘अनाथ बच्चों को राज्य के बच्चों’ का दर्जा देने का फैसला स्वागत योग्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू साधुवाद के पात्र हैं। सरकार ने इन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं जेब खर्च देने का भी निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त साल में एक बार इन बच्चों को जहाज द्वारा किसी पर्यटन स्थल पर भी ले जाने का प्रबंध सरकार द्वारा किया जाएगा। पर्यटन स्थल पर थ्री स्टार होटल में इन बच्चों को ठहराया जाएगा।

कुछ वर्ष पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरियों में एक प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया था। देश के अन्य राज्यों की सरकारों को भी अनाथ बच्चों के हित के लिए हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र की तर्ज पर कानून में उचित संशोधन करने चाहिएं। इस संसार में अनाथ बच्चे भगवान के सबसे प्रियतम हैं तथा जो भी मुख्यमंत्री इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष प्रयास करेगा उस पर परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। -डा. अजय बग्गा,  पूर्व सिविल सर्जन, होशियारपुर

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!