‘पोल्ज नहीं केवल एग्जिट पोल्ज’

Edited By ,Updated: 16 Nov, 2020 03:52 AM

polz is not just exit poll

मुझसे  मेरी मां बोली कि एग्जिट पोल्स ने कहा, ‘‘मैं और 31 वर्षीय लड़का बिहार में चुनाव जीतेंगे।’’ मां बोली कि वह सब जानती है मगर एग्जिट पोल गलत थे। शीर्ष पर आपने बुरी तरह से हार पाई मगर एग्जिट पोल ने ऐसा कुछ नहीं कहा। मेरा मानना है कि हमें एग्जिट पोल...

मुझसे  मेरी मां बोली कि एग्जिट पोल्स ने कहा, ‘‘मैं और 31 वर्षीय लड़का बिहार में चुनाव जीतेंगे।’’ मां बोली कि वह सब जानती है मगर एग्जिट पोल गलत थे। शीर्ष पर आपने बुरी तरह से हार पाई मगर एग्जिट पोल ने ऐसा कुछ नहीं कहा। मेरा मानना है कि हमें एग्जिट पोल को आधिकारिक बना देना चाहिए जब हम  सत्ता में आएंगे। मैं बोला, ‘‘केवल एग्जिट पोल कोई दूसरा चुनाव नहीं।’’मेरी मां मुझसे फिर बोली, ‘‘एग्जिट पोल होने के लिए हमें वास्तविक चुनाव करवाने जरूरी हैं। मतदाताओं को अपना मत डालने के बाद वह खुलासा करता है कि उसने किसको वोट दिया। मतदान केंद्र के बाहर खड़े व्यक्ति से लोग झूठ भी तो बोल देते हैं।’’ 

मैंने कहा, ‘‘यही कारण है कि एग्जिट पोल को आधिकारिक रूप से बनाने के कारण इसमें मदद मिलेगी। यदि मैं मतदान केंद्र के बाहर खड़ा हूं तथा वह मुझे कहते हैं कि उन्होंने केवल मुझे ही वोट दिया तब इसे एक आधिकारिक वोट माना जाएगा। असली वोट मतदान केंद्र के अंदर नहीं जिस पर मैंने बटन दबाया था। यह बात मुझे सिंह अंकल को बतानी होगी।’’
सिंह अंकल? 

‘‘हां मां, आप जानती हैं कि यह कैसे हुआ? हमने निर्णय लिया और सिंह अंकल ने इसकी घोषणा कर दी। इस कारण अब हम सिंह अंकल को कहेंगे कि वह विश्व को घोषणा कर दे कि केवल एग्जिट पोल ही मायने रखता है।’’
मां बोली, ‘‘मगर क्यों?’’
मैंने कहा, ‘‘पिछले 50 वर्षों के दौरान मेरे हिसाब से यह सबसे बड़ा चुनाव था। शायद स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद यह सबसे बड़ा चुनाव होगा। वास्तव में हम इसे एग्जिट मूवमैंट कहेंगे।’’
मां बोली, ‘‘एग्जिट मूवमैंट?’’ 

‘‘हां मां क्या आपने मेरा आइडिया पसंद किया? आप जानती हैं कि एक के बाद एक मेरे आइडियाज कैसे आते हैं?’’
मां बोली, ‘‘मगर मेरे बेटे...’’

मैं बोला, ‘‘हम इसे विश्वव्यापी मूवमैंट बना सकते थे। हम अंकल जिस्पी को भी बता सकते थे जब तुमने उनके घर की यात्रा की और यहां तक कि अंकल सरजियो को भी बता सकते थे। क्या हम ऐसे कई अंकलों को अपने परिवार में ला रहे हैं?’’ आपके देश इटली के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति इस नए उत्कृष्ट आइडिया से कितने खुश होंगे। एक नया आइडिया जो केवल किसी चुनाव का नहीं केवल एग्जिट पोल का। वे इटालियन नागरिकता एक बार फिर से छोड़ सकते हैं। मां बोली, ‘‘यह एक मुश्किल बात है।’’ 

मैंने कहा, ‘‘आपकी एग्जिट वाली समस्या।’’ वह बोली, ‘‘यह पोल्ज नहीं या फिर एग्जिट पोल्ज नहीं हमारे लिए तो सभी चुनावों को हार जाने का मुद्दा परेशानी पैदा कर रहा है। प्रत्येक पोल के बाद आपकी एग्जिट। हमारी पार्टी के लिए यही सबसे बड़ी परेशानी की जड़ है। इसकी बजाय कि हम एक व्यक्ति की तरह खड़े हों या फिर लड़ें, प्रत्येक समय आप मार खाते हैं। इतने में मां बोली, ‘‘तुम जल्द ही एक एग्जिट पाने वाले हो।’’-दूर की कौड़ी राबर्ट क्लीमैंट्स
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!